Kullu. कुल्लू। विश्व पटल में प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी होने लगी है। वीकेंड में जिस तरह से पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दिखीए उससे पर्यटन कारोबारियों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा पर्यटक मनाली पहुंचे। अटल टनल रोहतांग, रोहतांग दर्रा सहित लाहुल-स्पीति के बारालाचा, कुंजुम पास में भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। रात तक मनाली के माल रोड़ में पर्यटक चहल.कदमी करते हुए नजर आते हैं। ठंडी वादियों में पहुंचे पर्यटक जहां पर्यटन स्थलों में पहुंच रहे हैं।
वहीं, पर्यटन स्थलों में पहुंचकर पैराग्लाइडिंग और ब्यास नदी में राफ्टिंग करना नहीं भूल रहे हैं। वहीं, विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा में भी हर दिन पर्यटक पहुंच रहे हैं। इन दिनों पर्यटक मनाली से अटल टनल, कोकसर और सिस्सू दिन के समय पहुंच रहे हैं और वापसी मनाली के लिए कर रहे हैं। वहीं, रविवार को यह आंकड़ा इससे ज्यादा बढ़ा। मनाली में एनएच-003 समेत अन्य सडक़ों पर भी ट्रैफिक का बोझ बढ़ा हुआ है। पर्यटन नगरी मनाली में 1500 से अधिक होटल, होम स्टे पंजीकृत हैं और इन दिनों लगभग सभी होटलों में पर्यटक पहुंच रही है। होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटन कारोबार भी अच्छा चल रहा है। उन्होंने कहा कि 70 प्रतिशत आक्युपेंसी चल रही है।