चुनाव के लिए बीस किलोमीटर का पैदल सफर

Update: 2026-05-24 11:35 GMT
कुल्लू। जिला कुल्लू में पंचायत चुनाव 26 मई से शुरू हो रहा है। तीन चरणों में जिला कुल्लू में पंचायत चुनाव होगा। पहला चरण 26 मई को है। दूसरा चरण 28 मई और तीसरा चरण 30 मई को है। वहीं, चुनाव प्रचार करवाने के लिए पूर्वाभ्यास भी चल रहा है। वहीं, पोलिंग बूथ के लिए पोलिंग पार्टी भी रवाना की जा रही है। जिला कुल्लू के सबसे दुर्गम पोलिंग बूथ शाक्टी के लिए चुनाव से तीन दिन पहले पोलिंग पार्टी शनिवार को रवाना कर दी गई है। कई किलोमीटर का पैदल सफर कर यह पार्टी शाक्टी पोलिंग बूथ पर पहुंचेगी। पहाड़ी राज्य होने के कारण कुल्लू जिला में कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां मतदान कराना किसी चुनौती से कम नहीं होता। ऐसा ही एक शाक्टी बूथ है, जहां पोलिंग पार्टी को 20 से 22 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ेगा। जिला कुल्लू में तीन ऐसे मतदान केंद्र हैंए जोंकि दुर्गम इलाकों में स्थित है, वहां पहुंचने के लिए 7 से 20-22 किलोमीटर तक का सफर पोलिंग पार्टियों को पैदल तय करना होगा।

इनमें से 2 पोलिंग बूथ बंजार विधानसभा के तहत गाड़ापारली पंचायत का शाक्टी-मरोड़ बूथ शामिल है। इसके अलावा कुल्लू विधानसभा की मणिकर्ण घाटी का रशोल मतदान केंद्र भी दुर्गम इलाके में स्थित है, जहां पर सात किलोमीटर का सफर पोलिंग पार्टी को तय करके मतदान केंद्र पहुंचना होगा। बंजार विधानसभा के दुर्गम पोलिंग बूथ शाक्टी और मरोड़ में मतदान करवाना किसी चुनौती से कम नहीं है। दुर्गम क्षेत्र के इन बूथ में इस बार भी सैंज घाटी की ग्राम पंचायत गाड़ापारली के शाक्टी, शुगाड़, मरोड़, कुटला गांव के 100 के आसपास वोटर्स अपने मत का प्रयोग करेंगे। जानकारी के अनुसार शनिवार को विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायत गाड़ापारली के शाकटी के लिए चुनाव करवाने के लिए टीम बंजार से रवाना हो गई है। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा द्वारा टीम को बंजार से रवाना किया गया। गाड़ापारली पंचायत में प्रथम चरण में 26 मई को मतदान होना है। सबसे अधिक पैदल दूरी बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले शाक्टी पोलिंग बूथ की है।
Tags:    

Similar News