75th Independence Day: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहें सशस्त्र बल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि बदलते परिवेश में सुरक्षा के आयाम लगातार बदल रहे हैं

Update: 2021-08-14 18:17 GMT

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि बदलते परिवेश में सुरक्षा के आयाम लगातार बदल रहे हैं और सशस्त्र बलों को किसी भी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

राजनाथ ने कहा- एलएसी विवाद को चीन के साथ वार्ता के जरिये सुलझाने का प्रयास जारी
75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर विवाद को चीन के साथ बातचीत के जरिये सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ स्थलों से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।
सैन्यकर्मियों और उनके प्रियजनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है और रहेगी
राजनाथ सिंह ने सेना के तीनों अंगों का आह्वान किया कि वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी और उनके प्रियजनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार है और हमेशा तैयार रहेगी।
रक्षा मंत्री ने कहा- भारतीय सभ्यता शांति प्रिय, लेकिन बिना शक्ति के शांति संभव नहीं
रक्षा मंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय सभ्यता शांति प्रिय रही है। लेकिन बिना शक्ति के शांति भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा, 'अगर अहिंसा हमारा परम कर्तव्य है तो राष्ट्र की अखंडता की सुरक्षा भी उतना ही महत्वपूर्ण है।'
राजनाथ ने कहा- सेना चुनौतियों का सामना करने के लिए हर समय रहें तैयार
सिंह ने कहा कि देश में शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि सेना थल, जल और नभ के रास्ते आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए हर समय तैयार रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों की चौकसी के कारण ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पिछले एक साल से स्थिति बेहतर बनी हुई है।


Tags:    

Similar News