Kangra में बंटेंगे अश्वगंधा के 20 हजार पौधे

Update: 2024-08-13 12:04 GMT
Palampur. पालमपुर। मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने सोमवार को राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पढिय़ारखर के नीलकंठ में अश्वगंधा का पौधा रोपित किया और 50 पौधे वितरित किए। आशीष ने कहा कि अश्वगंधा बहुत उपयोगी असंख्य औषधीय गुणों से परिपूर्ण पौधा है। इसके महत्त्व को देखते हुए राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान को मिशन के रूप में अपनाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में 20 हजार अश्वगंधा पौधे वितरित किए
जाने का लक्ष्य है।


उन्होंने कहा कि अश्वगंधा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा और इसे विभाग के अधिकारी जन-जन तक पहुचाएं। सीपीएस ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों से विधानसभा क्षेत्र पालमपुर में प्रतिबद्धता के साथ विकासात्मक कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने पढिय़ारखर क्षेत्र में किया जा रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि 9.62 करोड़ रुपए की लागत से रामपुर, रजेहड़, सारसावा वाया कपेण संपर्क सडक़ मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि लोगों की सभी समस्याओं को पूर्ण किया जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->