Kolkata कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को असम में बाढ़ की स्थिति को 'भयावह' बताते हुए पड़ोसी राज्य को इस संकट से निपटने में मदद के लिए 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि असम में बाढ़ से 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और पश्चिम बंगाल का असम के साथ "खास आध्यात्मिक जुड़ाव" है। अधिकारी ने बुधवार को विधानसभा में कहा, "पड़ोसी राज्य असम में स्थिति भयावह है। असम के साथ हमारा खास आध्यात्मिक जुड़ाव है। मणिपुर और छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों ने असम को मदद देने की घोषणा की है। हम भी मुख्यमंत्री राहत कोष से असम को 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देंगे।"