नंदीग्राम के भेटुरिया समवाय समिति के चुनाव में सभी 12 सीटों पर तृणमूल विजयी

बड़ी खबर

Update: 2022-12-24 12:13 GMT
पूर्व मेदनीपुर। पूर्व मेदनीपुर जिले के नंदीग्राम के भेटुरिया में समवाय समिति के चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह से ही माहौल तनावपूर्ण था। चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में हुई झड़प में 10 लोग घायल हो गए थे। परिस्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। चुनाव संपन्न होने के बाद जब शुक्रवार अपराह्न चुनाव का परिणाम आया तो समवाय समिति की कुल 12 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस विजयी हुई थी।
उल्लेखनीय है कि भेटुरिया समवाय समिति में कुल 12 सीटें हैं जिनमें एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस को बिना किसी प्रतिद्वंदिता के ही विजय मिल गई थी। यहां पर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच में ही मुख्य लड़ाई थी। हालांकि छह सीटों पर माकपा ने भी अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। शुभेंदु अधिकारी के गढ़ में तृणमूल कांग्रेस की यह जीत निश्चित रूप से भगवा खेमे के लिए चिंता का विषय बन गई है।
Tags:    

Similar News

-->