राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय बंगाल दौरे पर आज शाम आएंगी कोलकाता

राष्ट्रपति चुनाव में राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने पक्ष में समर्थन मांगने के लिए बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आज शाम कोलकाता पहुंचेंगी।

Update: 2022-07-11 06:24 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राष्ट्रपति चुनाव में राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने पक्ष में समर्थन मांगने के लिए बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आज (सोमवार) शाम कोलकाता पहुंचेंगी। प्रदेश भाजपा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, मुर्मू शाम करीब 7:00 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता गण एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी करेंगे। कोलकाता के एक पांच सितारा होटल में रात्रि विश्राम के बाद वह अगले दिन मंगलवार को सुबह करीब 8:30 बजे सबसे पहले कोलकाता में स्वामी विवेकानंद के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके बाद वह जेडब्लू मैरिएट होटल में राज्य के भाजपा सांसदों व विधायकों के साथ बैठक करेंगी। उसमें वह सांसदों व विधायकों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। भाजपा के इस समय राज्य में 70 विधायक व 16 सांसद हैं।

गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू का गत शनिवार को ही कोलकाता पहुंचने का कार्यक्रम था लेकिन शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधनमंत्री शिंजो एबी की हत्या के बाद उनका दौरा स्थगित कर दिया गया था। अब फिर से उनका कार्यक्रम तय किया गया है। बता दें कि आगामी 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है। भाजपा के इस समय राज्य में 70 विधायक व 16 सांसद हैं।उससे पहले द्रौपदी मुर्मू सभी राज्यों में जा रही हैं और वहां के सांसदों व विधायकों से समर्थन मांग रही हैं।
ममता से मुलाकात की संभावना कम
इधर, इस दौरे में मुर्मू की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ मुलाकात की संभावना कम है। ममता सोमवार को उत्तर बंगाल के दौरे पर जा रही हैं। ऐसे में दोनों के बीच मुलाकात की संभावना कम दिख रही हैं। बता दें कि विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही साफ कर दिया है कि पार्टी के सभी सांसद व विधायक यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान करेंगे।
Tags:    

Similar News

-->