बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दो साल पूरे, सैकड़ों महिलाओं ने उठाई आवाज
बाल विवाह के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, प्रशासन ने लिया जागरूकता का संकल्प
पश्चिम मेदिनीपुर: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की दूसरी वर्षगांठ पर शुक्रवार को पश्चिम मेदिनीपुर में जिला प्रशासन ने विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने रैली निकालकर बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई।
रैली आरटीओ कार्यालय के सामने से शुरू होकर जिला परिषद परिसर में समाप्त हुई। महिलाओं ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद शहीद प्रद्योत स्मृति भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।
प्रशासन के अनुसार, जिले में कम उम्र में विवाह और किशोरियों के मां बनने के मामले अब भी सामने आ रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान को और व्यापक बनाने की तैयारी है।