विश्वभारती में आज से पौष उत्सव की हुई शुरुआत

बड़ी खबर

Update: 2022-12-24 12:14 GMT
कोलकाता। बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन स्थित विश्व भारती में आज यानी शुक्रवार से पौष उत्सव की शुरुआत हो गई है। यह उत्सव तीन दिनों तक चलेगा। देबेंद्रनाथ टैगोर के ट्रस्ट डीड के अनुसार पौष मेला 21 दिसंबर 1894 को 1302 बंग के सातवें पौष को शुरू हुआ था। इस परंपरा को आज भी जारी रखा गया है। इसका उदघाटन शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम ने किया। इस दौरान राज्य के लघु कुटीर उद्योग मंत्री चन्द्रनाथ सिन्हा, सिउड़ी के विधायक एवं बीरभूम जिलाध्यक्ष विकास राय चौधरी, लाभपुर के विधायक अभिजीत सिंह, बीरभूम के जिलाधिकारी, बीरभूम के पुलिस अधीक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। हालांकि इस बार विश्व भारती प्रशासन ने पौष मेले का आयोजन नहीं किया। इसके बजाय बोलपुर नगरपालिका और प्रशासन ने डाकबंगला मैदान में वैकल्पिक पौष मेले का आयोजन किया। महोत्सव के प्रारंभ में कुलपति विद्युत चक्रवर्ती, विश्वविद्यालय के अन्य प्रधानाध्यापक और छात्र उपस्थित थे। सभी सफेद कपड़ों में नजर आए।
Tags:    

Similar News

-->