नदी में ममता बनर्जी ने चलाई नाव, वीडियो वायरल

नदी में ममता बनर्जी ने चलाई नाव

Update: 2022-11-30 14:54 GMT
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर अलग अंदाज में दिखाई दी, इस बार उन्होंने नाव चला कर लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल, सीएम ममता इन दिनों उत्तर 24 परगना के दौरे पर हैं, बुधवार को गांवों के दौरे के दौरान उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इछामती नदी में नाव का उद्घाटन किया। वहां वह लॉन्च के दौरान ड्राइवर की सीट पर अचानक बैठ गई और नाव चलाने लगीं। उनके इस अंदाज ने सभी को चौंका दिया।
ऐसा पहली बार नहीं जब ममता बनर्जी कुछ अलग करती दिखाई दे रही हैं। इससे पहले वह फुटबॉल खेलती भी दिखाई दी थीं। हालांकि उनका नाव चलाने का वीडियो वायरल हो चुका है।

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Tags:    

Similar News