Kolkata कोलकाता: पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर आई है। कलकत्ता हाई कोर्ट परिसर में बम की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद परिसर को खाली करा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता सेशंस कोर्ट, बैंकशॉल में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट और पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल और दुर्गापुर में सब-डिविजनल कोर्ट को मंगलवार सुबह ईमेल से बम की धमकी मिली। हालांकि, उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन के दौरान कोर्ट परिसर में कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक सामान नहीं मिला।
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोलकाता सेशंस कोर्ट और बैंकशॉल में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया, जिसके बाद कोलकाता पुलिस के बम डिस्पोजल स्क्वॉड के लोगों ने स्निफर डॉग्स से पूरी तलाशी ली। उन्होंने कहा कि राज्य के दूसरे कोर्ट परिसरों में भी इसी तरह के कदम उठाए गए।