Dinajpur दिनाजपुर:बीएसएफ जवानों ने एक दुर्लभ प्रजाति की छिपकली को बचाया है। बीएसएफ ने मंगलवार को दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली ब्लॉक के आगरा सीमा क्षेत्र से एक लुप्तप्राय टोके गेको छिपकली को बचाया। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, रायगंज सेक्टर के बीएसएफ जवानों ने आगरा सीमा क्षेत्र में छापेमारी की और जानवर को बचाया।
वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के तहत छिपकलियां सबसे संरक्षित प्रजाति हैं। इस श्रेणी में शामिल जानवरों की संख्या तेजी से घट रही है। निकट भविष्य में इस जानवर के विलुप्त होने की संभावना है। बचाई गई दुर्लभ प्रजाति की छिपकली को बीएसएफए ने सुरक्षित रूप से वन विभाग को सौंप दिया है।
बीएसएफ अवैध तस्करी को रोकने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी नजर रख रही है। मंगलवार को बीएसएफ ने एक बयान जारी कर बताया कि लुप्तप्राय प्रजाति को वन विभाग को सौंप दिया गया है