हुगली में आधी रात पुलिस की दबिश, रंगदारी का आरोपी राजू गुप्ता गिरफ्तार
हुगली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई मामलों का आरोपी राजू गुप्ता गिरफ्तार
हुगली: हुगली में रंगदारी और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित राजू गुप्ता को पुलिस ने गुरुवार आधी रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे चुंचुड़ा अदालत में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक, राजू गुप्ता के खिलाफ रंगदारी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे पहले एक नवंबर को हुगली ग्रामीण पुलिस ने मोगरा थाने में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था। उस समय आरोपितों के पास से दो 7 एमएम पिस्टल, 10 कारतूस और चार लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे।
पुलिस ने तब इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताई थी। इसी जांच के तहत राजू गुप्ता की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।