बंगाली डिश से सियासत में गरमाया अंडा मुद्दा

Update: 2026-07-02 14:20 GMT

पश्चिम बंगाल: राजनीति में इन दिनों साधारण सा दिखने वाला ‘अंडा’ बड़ा सियासी विवाद और विरोध का केंद्र बन गया है। राजनीतिक हमलों से लेकर सरकारी योजनाओं तक, अंडा अब राज्य में नए टकराव का कारण बन चुका है।

कृष्णनगर में हाल ही में टीएमसी सांसद महुआ मोईत्रा पर विरोध प्रदर्शन के दौरान अंडे और सड़े बैंगन फेंके जाने की घटना सामने आई। इससे पहले भी कई नेताओं पर ऐसे हमले हो चुके हैं, जिससे यह एक नए राजनीतिक ट्रेंड के रूप में देखा जा रहा है। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से लेकर कई अन्य नेताओं तक इस तरह की घटनाओं का सामना कर चुके हैं।

अंडा हमलों को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे सामाजिक बुराई करार दिया है और पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

वहीं दूसरी ओर, राज्य में मिड-डे मील योजना को लेकर भी अंडा विवाद चर्चा में है। कोलकाता नगर निगम के एक पायलट प्रोजेक्ट में इस्कॉन से जुड़ी संस्था को जिम्मेदारी देने और मेन्यू से अंडा हटाने की बात सामने आने के बाद राजनीतिक विरोध शुरू हो गया है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि अंडा बच्चों के लिए सस्ता और महत्वपूर्ण प्रोटीन स्रोत है और इसे हटाना सही नहीं है।

विवाद बढ़ने के बाद राज्य सरकार अब ओडिशा मॉडल पर विचार कर रही है, ताकि पोषण और खाद्य नीति को संतुलित किया जा सके।

Tags:    

Similar News