Bengal की खाड़ी में चक्रवात सक्रिय होने से 24 घंटे में और बढ़ेगा पारा, लू भी चलेगी तेज

Update: 2025-04-18 16:03 GMT
Raisenगर्मी में बदले मौसम का असर जिले पर पड़ रहा है। इस वजह से रातें और गर्म हो सकती है और दिन भी तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल एक ट्रफ उत्तरी बिहार से लेकर उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक झारखंड और ओडिशा होते हुए 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर फैली हुई है। वहीं दक्षिण मध्यप्रदेश के मध्य भागों में भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
इस चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक विस्तारित है। इस कारण से दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके असर से अगले 24 घंटे में पश्चिम उत्तरी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अलग-अलग हिस्सों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म रह सकती हैं। वहीं बादल बारिश का दौर थमते ही रायसेन में पारा चढ़ने लगा है और तेज धूप का अहसास होने लगा है। इसीलिए शनिवार रविवार के बाद से ही रायसेन सहित भोपाल संभाग के जिलों में लू का असर देखने को मिलेगा। दिन का तापमान 40-42 डिग्री और रात का तापमान 20 -24 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
तीसरे सप्ताह में यह रहेगा पारा....
अप्रेल के तीसरे सप्ताह में रायसेन में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिसे व अधिकतम 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान लू चलने और कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रेल के चौथे सप्ताह में रायसेन में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल आदि में 41 से 44 डिग्री तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के चलते हीटवेव और दिन-रातें भी गर्म रहने का अनुमान है।
हवा का रुख दो तरफा बना हुआ है।
Tags:    

Similar News

null