CBI ने कोलकाता में 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए वरिष्ठ डॉक्टर को गिरफ्तार किया
West Bengal पश्चिम बंगाल: सीबीआई ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग National Medical Commission (एनएमसी) में मूल्यांकनकर्ता के रूप में कार्यरत एक वरिष्ठ डॉक्टर को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक निजी मेडिकल कॉलेज की अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट जारी करने के लिए कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एनाटॉमी विभाग के प्रमुख तपन कुमार ने कथित तौर पर कर्नाटक के बेलगावी स्थित एक मेडिकल कॉलेज को अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट देने के लिए रिश्वत ली थी। एजेंसी ने रविवार को एक बयान में कहा कि कोलकाता, बर्धमान और बेलगाम में तलाशी के दौरान सीबीआई ने 44.6 लाख रुपये की अतिरिक्त नकद राशि बरामद की।
सीबीआई ने 24 मई 2025 को उक्त आरोपी समेत तीन आरोपियों और दो निजी व्यक्तियों तथा कर्नाटक के बेलगावी स्थित एक निजी चिकित्सा संस्थान के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) में मूल्यांकनकर्ता के रूप में कार्यरत आरोपी वरिष्ठ डॉक्टर ने एक निजी मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधियों से उनके संस्थान के संबंध में अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट जारी करने के एवज में 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।