Yamunotri: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, तीन की मौत

Update: 2025-04-14 08:29 GMT
Yamunotri  यमुनोत्री: उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.
 अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन
हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास परचून के सामान से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची.
हादसे में तीन लोगों की मौत
रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से लोगों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक वाहन में सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार वाहन परचून का सामान लेकर मोरी की और जा रहा था.
Tags:    

Similar News