Uttrakhand : दिनदहाड़े बुजुर्ग पड़ोसी की हत्या, मानसिक रूप से बीमार हत्यारोपी

Update: 2026-02-08 01:16 GMT
Uttrakhand उत्तराखंड: चंपावत के खर्क बगड़ क्षेत्र में एक युवक ने बुजुर्ग पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुए इस हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को टनकपुर से अंबादत खर्कवाल (70) अपने घर खर्क बगड़ पहुंचे थे।
इस दौरान सुभाष चंद्र खर्कवाल (40) ने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या किस कारण से हुई फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है।
Tags:    

Similar News