Uttarkashi: आवासीय भवन में लगी आग, दम घुटने से तीन मवेशियों की मौत

Update: 2025-06-20 05:10 GMT
Uttarkashi उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के कंसेरू में एक आवासीय भवन में लगी आग पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया, लेकिन तीन मवेशियों की दम घुटने से मौत हो गई। तहसील मुख्यालय से सटे कंसेरू गांव में आधी रात को एक आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन आग की चपेट में आकर तीन मवेशियों की दम घुटने से मौत हो गई।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके से लौटे नायब तहसीलदार खजान सिंह असवाल ने बताया कि रात करीब तीन बजे ऐना देवी के भवन में अचानक आग लगने से भवन के निचले हिस्से में बंधे तीन मवेशियों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
Tags:    

Similar News