Uttarakhand: सरकारी अस्पताल के पास मिला युवक का शव, पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

Update: 2025-11-11 02:51 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बेस अस्पताल के पास एक युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि युवक का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बेस अस्पताल के पास की है। जहां रविवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया कि युवक की उम्र करीब 35 साल है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं, पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है।
Tags:    

Similar News