Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के हल्द्वानी में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का शव मिला। रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में ले लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा स्थित इंदिरा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक के पास लोगों ने एक शव पड़ा देखा। बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील जोशी के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुँची और प्रारंभिक जाँच की। रेलवे पुलिस ने भी मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान नहीं हो पाई है।
मृतका की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। शव की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस ने भी जाँच शुरू कर दी है।