Uttarakhand: मणिकर्णिका घाट पर रील बनाते समय तेज बहाव में बह गई महिला

Update: 2025-04-16 07:11 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मणिकर्णिका घाट पर रील बनाते समय एक महिला भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई। हादसे के समय महिला की छोटी बेटी चीखती रही और मां को पुकारती रही लेकिन कोई उसे बचा नहीं सका।
रील बनाते समय हुआ हादसा यह घटना सोमवार की बताई जा रही है जब महिला अपने परिवार के साथ उत्तरकाशी के प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट घूमने आई थी। वहां वह सोशल मीडिया के लिए वीडियो (रील) बना रही थी। इस दौरान वह नदी के किनारे पानी में उतर गई। लेकिन भागीरथी नदी का बहाव इतना तेज था कि महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बह गई।
Tags:    

Similar News