Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
तापमान की बात करें तो बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, आज गुरुवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी होने की संभावना है।