Uttarakhand Weather: आज भी खराब रहेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट

Update: 2025-06-03 02:22 GMT
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के सभी जिलों के अधिकांश हिस्सों में आज यानी मंगलवार को बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि देहरादून, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून के लिए बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट और पौड़ी और रुद्रप्रयाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो छह जून तक पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सात और आठ जून को उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।
Tags:    

Similar News