Uttarakhand weather : उत्तराखंड में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने लगी है, जिसके चलते अब दिन के समय भी ठंड का असर दिखाई देने लगा है, जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि अधिकतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छा सकता है। उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है।
पिछले दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण दिन के समय गर्मी और रात के समय ठंड हो रही थी। अब अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है दिन और और दिन के समय में भी ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की सी वृद्धि हुई है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही। अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।सुबह और शाम के समय ठिठुरन बनी हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन भर सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी छूट रही है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 28.1 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.6 और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम इसी तरह से शुष्क बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है तो वही अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। जिस कारण अब दिन के समय में भी सर्दी बढ़ने की उम्मीद है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने और मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है।