Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली क्षेत्र के अंतर्गत बगेली गांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के प्रवक्ता ने बताया कि आज तहसील सतपुली के माध्यम से रेस्क्यू टीम को ग्राम बगेली, पाटीसेण सतपुली में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। इस पर पोस्ट सतपुली से एसडीआरएफ की टीम मुख्य आरक्षी आशीष रावत के नेतृत्व में आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
जहां ट्रक संख्या यूके 09 सीए-0849 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिर गया। ट्रक में एक चालक भी था, जिसकी ट्रक के केबिन में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। प्रवक्ता के अनुसार एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू उपकरणों की मदद से ट्रक के केबिन को काटकर चालक साहिल उर्फ ​​बंटी (26) निवासी खरसाड़ा, पोस्ट कोटी, तहसील गजा, जिला टिहरी गढ़वाल के शव को बाहर निकाला। जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया है।
Tags: