Uttarakhand: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक,चालक की मौत

Update: 2025-09-06 06:39 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: कर्णप्रयाग के कालेश्वर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर लंगासू पुलिस चौकी मौके पर पहुँची।
दोनों घायलों को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से कर्णप्रयाग उप-अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति का उपचार जारी है।
Tags:    

Similar News