Uttarakhand: ट्रैफिक जाम ने ली बुजुर्ग पर्यटक की जान

Update: 2025-06-08 02:48 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: दिल्ली से छह पर्यटकों के समूह के साथ मसूरी घूमने आए एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके साथ आए लोग उन्हें अस्पताल ले जाने गए, लेकिन करीब 45 मिनट तक जाम में फंसे रहे। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार अर्जुन कपूर ने बताया कि उनके चाचा 62 वर्षीय कमल किशोर टंडन अन्य रिश्तेदारों के साथ दिल्ली से मसूरी आए थे। वह लाइब्रेरी क्षेत्र में रह रहे थे। गुरुवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। संभवत: बारिश और ठंड के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
उन्होंने एंबुलेंस बुलाई, लेकिन देहरादून से एंबुलेंस को मसूरी आने में काफी समय लगता, इसलिए वह उन्हें दूसरे वाहन में लेकर गए, लेकिन वह करीब 45 मिनट तक जाम में फंसे रहे। जब तक वह अस्पताल पहुंचे, कमल किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने मदद की, लेकिन जाम बहुत ज्यादा था उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी मदद की, लेकिन जाम बहुत ज्यादा था। सरकार को पर्यटकों के लिए अस्पताल और चिकित्सा सुविधाओं को भी बढ़ावा देना चाहिए। होटलों में मेडिकल किट होनी चाहिए।कहा कि किंगरीग से ऊपर भारी वाहनों को न आने दिया जाए।
Tags:    

Similar News