Uttarakhand: स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी,मचा हड़कंप

Update: 2025-08-23 00:56 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक निजी स्कूल में हुई फायरिंग की घटना के बाद अब बाजपुर के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की झूठी धमकी एक स्कूली छात्र ने दी है। स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस टीम हरकत में आई और स्कूल का निरीक्षण किया। साथ ही डॉग स्क्वायड टीम ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। लेकिन, किसी भी तरह की कोई धमकी नहीं मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजपुर के नैनीताल रोड स्थित एक स्कूल की वेबसाइट पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी। स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत बाजपुर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस और बम स्क्वायड टीम स्कूल पहुंची। जहां टीम ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। लेकिन टीम को कोई संदिग्ध वस्तु नजर नहीं आई। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
वहीं, स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी से इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए और कुछ अभिभावक अपने बच्चों को साथ ले गए। स्कूल प्रबंधन ने धमकी देने वाले छात्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव इंद्र प्रीत बराड़ ने बताया कि छात्र ने परीक्षा की तैयारी न कर पाने के कारण स्कूल बंद करवाने की योजना बनाई थी। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस ने इसकी जांच की, लेकिन धमकी झूठी पाई गई। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था कायम है।
Tags:    

Similar News