Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में पुलिस कंट्रोल रूम को टाटिक हेलीपैड से सूचना मिली थी कि चार आतंकी हथियारों के साथ घुसे हैं। इस दौरान आतंकियों ने चार लोगों को बंधक बना लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एटीएस ने दुश्मनों को मार गिराया। चारों बंधकों को बचा लिया गया। एक बंधक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड पर आतंकवाद से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। दरअसल, पुलिस को टाटिक हेलीपैड से सूचना मिली थी कि चार आतंकी अल्मोड़ा में घुसे हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एटीएस और अन्य बचाव दलों ने संयुक्त अभियान चलाया। जिसमें टीमों ने जवाबी फायरिंग में आतंकियों को मार गिराया। साथ ही आतंकियों से चार बंधकों को छुड़ाया गया। घटनास्थल पर किसी भी प्रकार का कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।
Tags: