Uttarakhand उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर एक महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घांघरिया चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि महिला सिख श्रद्धालु हरदीप कौर (57) पत्नी हीरा सिंह अपने परिवार के साथ हेमकुंड साहिब के दर्शन करने आई थी। रास्ते में घांघरिया से पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे स्वास्थ्य केंद्र घांघरिया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Tags: