Uttarakhand: सीमांत पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है. जहां कालामुनि और बेटुली धार के बीच गहरी खाई में गिरकर एक भेड़ पालक की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब युवक अपनी भेड़-बकरियों को जंगल में चरा रहा था. वहीं, एकलौते बेटे की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं. जानकारी के मुताबिक, मुनस्यारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालामुनि और बेटुली धार के बीच 26 वर्षीय रमेश राम अपनी भेड़-बकरियों को चुगाने के लिए जंगल गया था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसलने से वो करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा|
ऊंचाई से चट्टानों पर गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गईघर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान खाई में गिरने की जानकारी मिली. घटना की सूचना पुलिस थाना मुनस्यारी को भी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने रमेश राम को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया. फिर इस उम्मीद में उसे वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी ले जाया गया कि कहीं उसमें जान बाकी तो नहीं है, लेकिन डॉक्टकों ने नब्ज आदि टटोलने और जांच पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.