Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तरकाशी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मध्य प्रदेश से यात्रियों को लेकर आ रही एक बस अनियंत्रित होकर धरासू और नालूपानी के बीच गंगोत्री हाईवे पर पलट गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक बस में 45 यात्री सवार थे। यात्री गंगोत्री धाम जा रहे थे।
इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान आठ यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।