Uttarakhand: तीन साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, तलाश में जुटी पुलिस
Uttarakhand उत्तराखंड: कोटद्वार के लैंसडाउन वन प्रभाग में शुक्रवार देर रात एक तेंदुआ तीन साल के बच्चे को उठा ले गया। पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। यहाँ गुमखाल सतपुली में नेपाली मजदूर सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगे हुए थे। मजदूरों ने सड़क किनारे टेंट लगा रखा था। इसी दौरान नेपाल निवासी विवेक पुत्र रमेश (03) को तेंदुआ उठा ले गया। स्थानीय ग्रामीण और सतपुली पुलिस बच्चों की तलाश कर रही है।