Uttarakhand: घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Update: 2025-11-16 04:48 GMT
Uttarakhand: कोटद्वार में पोखड़ा ब्लॉक के घंडियाल गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। इसकी गांव के पास कुछ दिन पहले गुलदार ने एक महिला की जान ले ली थी। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, प्रभा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक गुलदार ने प्रभा देवी पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गई। इसी बीच महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार भाग निकला।
Tags:    

Similar News