Uttarakhand: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को गंगाणी के पास 7 सीटर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। मौके पर राहत कार्य जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सूत्रों के अनुसार, गंगाणी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना है।
पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी, टीम 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी सहित राजस्व टीम को उक्त स्थान पर भेज दिया गया है।
Tags: