Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सोमवार को एक हादसा हो गया। जहां सेना के एक वाहन और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार चकनाचूर हो गई। वहीं, कार में सवार पांच लोग घायल बताए गए हैं। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना टनकपुर हाईवे पर गुरना मंदिर के पास हुई। जहां सेना के एक वाहन और कार में भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चकनाचूर हो गई। हादसे के दौरान कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे। हादसे में सभी घायल हो गए हैं। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे में घायलों की पहचान सुरेश राम, रोशन राम, नीतू देवी, माधवी देवी, चालक डकुड़ा निवासी कविंद्र राम के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया।