Uttarakhand उत्तराखंड: कोटद्वार में रविवार को मकान की मरम्मत के दौरान खिड़की हटाते समय अचानक गिरे मलबे में दबकर ठेकेदार की मौत हो गई और वहां काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मिस्त्री बाल-बाल बच गया।रविवार दोपहर करीब एक बजे दीवार से खिड़की हटाते समय अचानक छत से काफी मलबा गिर गया। मलबे में ठेकेदार नंदकिशोर नौटियाल, मजदूर सदानंद और रामचंद्र दब गए। तभी पास में ही राजमिस्त्री रामशरण दीवार बना रहा था। चीख-पुकार सुनकर वहां पहुंचे रामशरण ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला।
आनन-फानन में तीनों घायलों को बेस अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान नंदकिशोर नौटियाल की मौत हो गई। मजदूरों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. जेसी ध्यानी, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. वीसी काला के अलावा चिकित्साधिकारी डॉ. इमरान, डॉ. अजीत समेत कई नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।
मजदूर सदानंद और रामचंद्र ने बताया कि खिड़की में तोड़फोड़ की गई है। खिड़की को रस्सी बांधकर खींचना पड़ा। रामचंद्र ने बताया कि वह रस्सी लेने जा रहा था, तभी ठेकेदार ने खुद ही खिड़की हिला दी। तभी काफी मलबा गिर गया और तीनों उसमें दब गए। एसआई पंकज तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी