उत्तराखंड हादसा : 25 मृतकों के शवों को किया जाएगा एयरलिफ्ट, सीएम शिवराज सिंह ने की रक्षा मंत्रालय से बात

Update: 2022-06-06 04:37 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में 26 यात्रियों की जान चली गई। 30 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर एक खाई में जा गिरी। 26 शव बरामद कर लिए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं।वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी देहरादून पहुंच गए। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। सीएम शिवराज ने कहा, मैं यहां देहरादून के आपदा नियंत्रण कक्ष में हूं। मैंने मौके से पूरी जानकारी ली है। घटनास्थल पर डीएम, एसपी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। दो लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। तीन घायल मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।

सीएम धामी और शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान उन यात्रियों से भी मिले जो दूसरी बस में सवार थे। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि रक्षा मंत्री से रक्षा मंत्रालय का हवाई जहाज मंगा गया है जो दो बजे तक जौलीग्रांट पहुंच जाएगा। उसके बाद सभी शवों को खजुराहो एयरपोर्ट पर उतारा जाएगा। वहां गाड़ियों की व्यवस्था की गई ताकि शवों को उनके घर तक पहुंचाया जा सके। संस्कार किया जा सके।
Tags:    

Similar News