Roorkee: योगीराज योगीराज श्री कृष्ण भजन संध्या संपन्न

Update: 2024-09-04 10:30 GMT
Roorkee:रुड़की। हरिद्वार। योगीराज श्री कृष्ण के जन्म उत्सव के बाद छठी के कार्यक्रम का आयोजन आर्य समाज, सुभाष गजऺ बीटी गजऺ रूडकी के तत्वाधान में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर यादव धर्मशाला के पदाधिकारी और आर्य समाज सुभाष गजऺ बीटी गजऺ रूडकी के प्रधान श्री उदयवीर सिह यादव, मऺत्री चौधरी सत्यपाल सिंह, द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया | स्त्री आर्य समाज सुभाष गजऺ बीटी गजऺ रूडकी की मंत्री  राजेश आर्य, कोषाध्यक्ष  रागनी मित्तल, आर्य उप प्रतिनिधि सभा हरिद्वार की उप प्रधान  ममता, राजकुमार आदि ने अपना योगदान दिया जिसमें भजनोंपदेशक पऺडित घनश्याम प्रेमी तथा भुपेन्द्र आर्य द्वारा योगीराज श्री कृष्ण के जीवन को भजनों के द्वारा प्रस्तुत किया गया, सऺगीत में इनका साथ ठोलक वादक राजकुमार आर्य दे रहे थे |
वैदिक प्रवक्ता डाॅ० योगेश शास्त्री , गुरूकुल काऺगडी विश्वविद्यालय, कनखल, हरिद्वार के द्वारा योगीराज श्री कृष्ण के जीवन और महाभारत में दिए गए गीता के उपदेश पर विभिन्न तर्को व युक्तियों के द्वारा विस्तृत चर्चा की गई | कार्यक्रम के अन्त में प्रधान उदयवीर सिह यादव , मंत्री चौधरी सत्यपाल सिंह द्वारा सत्यार्थप्रकाश, वैदिक पुस्तक भेट की गई कार्यक्रम में उदयवीर सिह यादव, चौधरी सत्यपाल सिंह, राजेश आर्य, रागनी मित्तल, ममता, राजकुमार, यादव धर्मशाला के अध्यक्ष प्रदीप यादव, सऺरक्षक सुन्दर सिंह यादव, विनोद कुमार, अशोक कुमार घनश्याम सिंह आदि लोगों ने भाग लिया |
Tags:    

Similar News

-->