Pauri Garhwal: लोनिवि दफ्तरों में कर्मचारियों की हड़ताल से काम बंद

Update: 2026-02-22 12:45 GMT

पौड़ी गढ़वाल: लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का पारस्पारिक स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार नौवें दिन भी जारी रहा। मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन लंबे समय से समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहा है। बावजूद लोनिवि के प्रमुख अभियंता मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों की मांगों का निराकरण नहीं कर रहे है।

शनिवार को लोनिवि पाबौ के खंडीय अध्यक्ष राजपाल रावत के नेतृत्व में मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने कार्यबहिष्कार करते कहा कि लंबे समय से विभागीय कर्मी पारस्परिक स्थानांतरण नहीं किए जा रहे हैं। साथ ही वर्षो से कर्मियों की पदोन्नति प्रक्रिया भी नहीं हो रही है। जिसके चलते कर्मियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोप लगाया कि शासनादेश के अनुसार पारस्परिक स्थानांतरण विभाग के एचओडी,एसई स्तर से किए जाने का प्रावधान है। बावजूद अधिकारी उनके प्रकरणों को जानबूझकर लटका रहे हैं। जिससे कर्मियों में रोष बना हुआ है। कहा कि मांगों का जल्द निराकरण न होने पर बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर रतन रावत,. बिरवान सिंह, प्रदीप सिंह, मुकेश नेगी, मधुसूदन, विमल शर्मा, रोशन रावत, अनिल नेगी, संजय बिष्ट, मुकेश कुकसाल, मुकेश नेगी आदि मौजूद थे।

Tags:    

Similar News