Dehradun समेत पांच जिलों में आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट

Update: 2025-04-20 06:21 GMT
Dehradun देहरादून: उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले 24 घंटो में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
देहरादून समेत पांच जिलों में आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है, जबकि अन्य जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चल सकती है. ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
Tags:    

Similar News