New Tehri: छात्रसंघ चुनाव के लिए एसआरटी परिसर में आज वोटिंग
बादशाहीथौल एसआरटी परिसर में छात्रसंघ चुनाव आज
नई टिहरी: एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में शुक्रवार (आज) को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की परिसर प्रशासान ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परिसर में विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत कुल 1181 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे।
वीरवार को यहां आयोजित बैठक में छात्रसंघ चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. केके वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, छात्रा कार्यकारिणी सहित कुल सात पदों के लिए मतदान होगा। मतदान के लिए परिसर में तीन मतदान स्थल बनाए गए है। जिससे चुनाव निर्विघ्न और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। मतदान प्रातः 8 बजे से अपराह्न 1 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। जबकि 2 बजे से मतगणना शुरू होगी।
मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम और छात्रसंघ कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी। परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समन्वय बनाकर चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि परिसर में बिना वैध परिचय पत्र के किसी भी छात्र-छात्रा को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से सहयोग की अपील की है।
इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसके. चतुर्वेदी, डॉ. हेमराज, डॉ. सना रफी, प्रो. आरसी रमोला, प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. एसके शर्मा, प्रो. डीएस बागड़ी, प्रो. एबी थपलियाल, प्रो. ममता राणा, डॉ. केसी पेटवाल, डॉ. यूएस नेगी आदि मौजूद रहे।