Nainital : बेटी पैदा होने पर ससुराली बने जान के दुश्मन, बेरहमी से की पिटाई

Update: 2024-07-21 08:35 GMT
Nainital नैनीताल हल्द्वानी में बेटी पैदा होने पर ससुराल वालों में अपनी बहू के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी। बहू की दूसरी बेटी होने पर पति, सास और ननद की ओर से उसके साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही उसक कमरे में बंद कर दिया गया। खाने को खाना देना भी बंद कर दिया गया। महिला ने शिकायत की है लेकिन पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक
लालडांठ रोड निवासी रेखा जोशी की शादी साल 2017 में हुई थी। शादी के बाद पति चाहता था कि उसका बेटा हो इसलिए उसने पत्नी पर भ्रूण जांच के लिए दबाव बनाया। इसके साथ ही पत्नी को बेटी होने पर जान से मारने की धमकी दी।
पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ गर्भवती होने के बाद भी मारपीट की गई। जिस से उसका गर्भपात हो गया। साल 2023 में महिला फिर से गर्भवती हुई और उसने बेटी को जन्म दिया। बेटी के पैदा होने के बाद से उसके ससुरालियों का व्यवहार बिल्कुल बदल गया। उन्होंने महिला के साथ मारपीट की। यहां तक की कमरे में कैद कर उसे खाना-पीना भी बंद कर दिया।
प्रेशर कुकर से पीटा और शरीर पर कई जगहों पर काटा
महिला ने आरोप लगाया है कि 13 जून की रात को उसके ससुराल वालों ने उसे लात-घूंसो और प्रेशर कुकर से पीटा। इतना ही नहीं उसके शरीर पर कई जगहों पर काटा भी। महिला ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी है।
जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक महिला को कई लोग मार रहे हैं। महिला एक छोटी सी बच्ची को बचाने की कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है। लेकिन जांच के बाद ही इस मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->