दिए निर्देश, बलिया नाला पर हो रहे भूस्खलन प्रभावित भू-भाग का किया निरीक्षण सीएम ने किया

Update: 2022-10-06 17:23 GMT
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के समीप बलिया नाला पर हो रहे भूस्खलन से प्रभावित भू-भाग का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए स्थानीय नागरिकों के हितार्थ उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। वहीं, इस दौरान विधायक सरिता आर्य जी एवं राम सिंह कैड़ा भी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य अतिथि गृह नैनीताल में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भेंट करते हुए क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित है, जिसको लेकर अनेक विकास योजनाएं संचालित हैं। 2025 तक उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने हेतु समस्त जनपदों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने हेतु तेज गति से कार्य किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News