Uttarakhand : आखिरी सवारी बनी नई बाइक की टेस्ट ड्राइव

Update: 2025-03-16 03:47 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: नई बाइक की टेस्ट ड्राइव बनी युवक की आखिरी सवारी। पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा निवासी मोहम्मद जाहिद फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा मोहम्मद कैफ घर से पिता का हाथ बंटाता था। कैफ ने शुक्रवार शाम चार बजे नई बाइक खरीदी थी। रात में वह नमाज पढ़ने मस्जिद गया और फिर अपने दोस्त अयान के साथ घूमने के लिए बरेली रोड पर चला गया।
रात नौ बजे लक्ष्मी शिशु मंदिर के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कैफ को मृत घोषित कर दिया। कैफ दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी बड़ी बहन देहरादून में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। दूसरी बहन घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है।
Tags:    

Similar News