Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। दरअसल, कोर्ट परिसर में शहीद स्मारक के पास स्थित एक विशाल पेड़ गिर गया है। पेड़ गिरने से स्टांप विक्रेता की दुकान तबाह हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह शहीद स्मारक परिसर में हुई। जहाँ एक बड़ा कपूर का पेड़ गिर गया। इस दौरान पेड़ गिरने से स्टांप विक्रेता की दुकान तबाह हो गई है। इसके साथ ही तीन से चार अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुँचा है। सूत्रों की मानें तो यह हादसा भारी बारिश के कारण हुआ है। गनीमत रही कि यह घटना कोर्ट खुलने से पहले हुई। अगर विशाल पेड़ दो घंटे बाद गिरता तो भीड़भाड़ वाली कोर्ट में जान-माल का नुकसान हो सकता था।