Dehradun: राजधानी देहरादून के कालसी गेट से एक युवती रहस्यमयी हालत में लापता हुई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस ने युवती को हरियाणा से बरामद किया है। इसके बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
\पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति थाने ने पुलिस को शिकायत की थी। जिसमें बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी कालसी गेट से रहस्यमयी हालत में लापता हुई है। यह घटना 29 अगस्त की बताई गई है। बताया कि बेटी घर से शाम के समय कुछ सामान लेने के लिए बाजार गई थी। लेकिन, वापिस घर नहीं लौटी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि युवती की लोकेशन हरियाणा में मिली। पुलिस टीम हरियाणा पहुंची और युवती को बरामद किया।