भारत

डबल मर्डर, पड़ोसी ने बदले की आग में दो जिंदगियां लीं

jantaserishta.com
4 Sept 2025 9:56 AM IST
डबल मर्डर, पड़ोसी ने बदले की आग में दो जिंदगियां लीं
x
फैली सनसनी.
अमरावती: महाराष्ट्र में अमरावती जिले के तिवसा शहर में आज सुबह हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुरानी रंजिश और बदले की भावना से हुई इस वारदात में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 10 साल का मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
अशोक नगर निवासी अमोल डाखोरे और उनकी मां सुशीला डाखोरे घर के सामने बैठे थे. तभी पड़ोसी रोहन अवझाड ने धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. वारदात में अमोल डाखोरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल सुशीला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया. वइस हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे 10 साल के हिमांशु डाखोरे का भी हाथ बुरी तरह जख्मी हुआ और उसकी दो उंगलियां कट गईं.
पुलिस की दी जानकारी के तहत यह हमला पुराने हत्या से जुड़ा था. दरअसल, वर्ष 2023 में अमोल डाखोरे पर आरोपी के पिता सुधाकर अवझाड की हत्या का आरोप था. उसी घटना का बदला लेने के लिए सुधाकर का बेटा रोहन इस खून-खराबे को अंजाम देने पहुंचा था.
घटना की जानकारी मिलते ही तिवसा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी रोहन अवझाड को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस निरीक्षक गोपाल उपाध्याय ने बताया कि यह वारदात पूरी तरह पुराने विवाद और प्रतिशोध की भावना का परिणाम है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story