Jhabreda, झबरेड़ा। हरिद्वार पीएम श्री राजकीय हाई स्कूल कॉलेज बसवा खेड़ी के प्रांगण में सात दिवसीय समर कैंप में विद्यालय के नव निहाल आनंद ले रहे हैं जिसके अंतर्गतस्कूलों में भाषा समर कैंप डाइट और समग्र शिक्षा के समन्वय से किया जा रहा है जिसमें आज की थीम लोक स्थानीय भोजन, मसाले के नाम सब्जी व फल है। इस विषय पर आधारित गतिविधियों जनपद के भाषा समर कैंप में संचालित स्कूलों में छात्रों द्वारा आयोजित की जा रही है । छात्रों द्वारा स्थानीय मसाले की जानकारी व उसके उपयोग से संबंधित गतिविधियां कराई गई । कई अन्य विद्यालयों में स्थानीय भोजन भी तैयार किया गया ताकि छात्र अपने परंपरागत भोजन को जाने उसे तैयार करने की विधियां भी सीख रहे हैं। स्थानीय भाषा को छोड़कर अन्य भाषाओं का उपयोग भी छात्र रुचि लेकर कर रहे हैं। भाषा समर कैंप में छात्र गढ़वाली, पंजाबी ,बंगाली आदि भाषाओं में मनोरंजन गतिविधियां आयोजित कर रहे हैं ।समस्त डाइट मैटर जनपद के स्कूलों में समर कैंप मॉनिटरिंग कर रहे हैं, और गतिविधियों का आनंद भी ले रहे हैं । वहां की गतिविधियों को गूगल ड्राइव लिंक के माध्यम से एनसीईआरटी की साइट पर भी फोटो और वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं ।डाइट, द्वारा भाषा समर कैंप के समन्वयक द्वारा प्रतिदिन की गतिविधियों को अपलोड किया जा रहा है डायट प्राचार्य कैलाश गंगवाल व समस्त डाइट सदस्यों द्वारा समर कैंप के सफल संचालन हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं खंड शिक्षा अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ सहयोगी और समन्वय की भूमिका का निर्वहन डाइट द्वारा किया जा रहा है।